अमरोहा। अमरोहा शहर से कांठ बॉर्डर तक आठ किलोमीटर लंबा मार्ग दस मीटर चौड़ा होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा और जोया-संभल मार्ग का जल्द ही चौड़ीकारण होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। दोनों सड़कों की लंबाई करीब 19 किलोमीटर है।
अमरोहा से कांठ की दूरी करीब 24 किलोमीटर है। अमरोहा से कांठ का बॉर्डर आठ किलोमीटर है। इस सड़क की चौड़ाई सिर्फ सात मीटर है। जिले की व्यस्ततम सड़कों में से एक कांठ मार्ग के दिन बहुरेंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। सिंगल लेन इस सड़क पर वाहनों का दबाव पड़ते ही जाम के हालात बन जाते हैं। किनारे खड़े पेड़ों ने सड़क को संकरी बना दिया है। लेकिन आने वाले दिनों में इस सड़क चलने वाले लोगों की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। लोक निर्माण विभाग इस सड़क दस मीटर चौड़ी कर आएगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा और जोया-संभल मार्ग का जल्द ही चौड़ीकारण होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। दोनों सड़कों की लंबाई करीब 19 किलोमीटर है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा मार्ग की चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। एक्सईएन गौरव रंजन ने बताया कि बरसात के बाद सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने की तैयारी है।