फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैफिक प्लान हुआ धड़ाम, अमरोहा शहर और कैलसा फाटक पर लगा जाम

Sun, 10 Aug 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद भी शहर में वाहनों का दबाव पड़ते ही भीषण जाम लग गया। पूरा शहर जाम से जूझने लगा। वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। पांच मिनट की दूरी 50 मिनट में पूरी हुई। जाम में फंसे लोग परेशान दिखे। बहनों को भी भाइयों के घर पहुंचने में मुसीबत झेलनी पड़ी। शहर का ट्रैफिक डायवर्ट होने के कारण कैलसा फाटक पर भी जाम की जड़ में रह। चारों तरफ जाम के कारण लोग बिलबिला उठे। दिन भर जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूटते रहे। दोपहर बाद झमाझम बारिश के कारण लोगों की मुसीबत और बढ़ गई। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार था। शहर में जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया था लेकिन वही हुआ जिसकी उम्मीद की जा रही थी। यातायात पुलिस का यह प्लान उस समय धड़ाम हो गया जब शहर में वाहनों का दबाव बढ़ा। अधिकांश बहने पहले दिन ही भाइयों के घर के लिए निकल गई थीं। छह बजे के बाद जैसे ही बहनों ने भाइयों के घर जाने के लिए घर से निकलना शुरू किया, वैसे ही शहर की संकरे रास्तों पर जाम के हालात बन गए।
आलम यह हुआ कि करीब 11 बजे टीपी नगर चौराहे पर भीषण लग गया। इसके बाद दानिशमंदान नानक चंद रोड और जोया रोड ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हर कोई जल्दबाजी के चक्कर में अपने वाहन को बेतरतीब ढंग से निकालने की कोशिश में जुट गया। उधर, टैफिक प्लान के तहत शहर के मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को कैलसा पाकबड़ा होते हुए निकाला गया। जिसके चलते कैलसा फाटक दिनभर जाम के झाम से जूझता रहा। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने में जुटे रहे। इसके बाद भी घंटों तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि त्योहार पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर कुछ देर के लिए वाहन धीमी रफ्तार से चले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें