फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 50 करोड़ से स्मार्ट बनेगा अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने करीब 50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण, मुख्य मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार और नई आबादी के 12 पार्कों का विकास कराया जाएगा। प्रस्तावों को मंजूरी के लिए जल्द पालिका बोर्ड की बैठक हो सकती है।
विज्ञापन

साल 2021 में पालिका सीमा विस्तार के बाद पंचायती राज विभाग के 45 गांव छह वार्डों में शामिल किए गए थे। इन क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की योजना है। शहर में डिजाइनर स्ट्रीट लाइट लगाने और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था बेहतर करने का भी प्रस्ताव है।
नगर पालिका के पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाने और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना भी कार्ययोजना में शामिल है। नई आबादी में सड़क और नाली निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा। पालिका प्रशासन का कहना है कि योजनाएं पूरी होने पर शहर की बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी और अमरोहा का स्वरूप आधुनिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें