पूर्व में अलीगढ़ के अधीन आता था गजरौला औद्योगिक क्षेत्र
यूपीसीडा के प्रबंधक धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गजरौला औद्योगिक क्षेत्र पूर्व में निर्माण खंड-4 अलीगढ़ के अधीन आता था। इसलिए अलीगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी ही औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण करने और अन्य कार्य देखते थे। नवंबर-23 में निर्माण खंड-11 बरेली बना। जिसके बाद गजरौला औद्योगिक क्षेत्र को अलीगढ़ से लेकर बरेली के अधीन कर दिया गया। तब से बरेली के अधिकारी ही अधिग्रहण से लेकर अन्य सभी कार्य देखते हैं।
इस जमीन की खरीद फरोख्त पर लगाई रोक
यूपीसीडा के सेवानिवृत हुए तीनों अफसरों द्वारा जिस जमीन का बैनामा कराए बिना ही मुआवजा वितरण किया गया, उसकी खरीद फरोख्त पर रोक लगाने के लिए मौजूदा अफसरों ने डीएम से गुहार लगाई है। इसके लिए यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रभारी प्रबंधक (सिविल) ने इसी साल 17 अगस्त को डीएम को पत्र लिखा था।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को इस बावत निर्देश दिए थे। जिसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व ने धनौरा तहसील के सब रजिस्ट्रार को निर्देश दिए थे कि 152 एकड़ जमीन के बैनामा नहीं किए जाएं। उसकी खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई।