फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha seat: पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना, कल होगा मतदान, मैदान में 12 प्रत्याशी...17 लाख डालेंगे वोट

Thu, 25 Apr 2024 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा लोकसभा सीट पर शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। इस सीट पर 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
अमरोहा में पोलिंग पार्टियां होने लगी रवाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 अप्रैल को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। इसके बाद प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील करने लगे हैं। शुक्रवार को होने वाले चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों को मंडी समिति परिसर से रवाना की जा रही हैं।

विज्ञापन


अमरोहा लोकसभा सीट के लिए कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  जिले में लगभग एक माह से चल रहे चुनावी संग्राम पर बुधवार शाम छह बजे से विराम लग गया। अब परीक्षा की घड़ी शुरू हो गई है। शुक्रवार को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अपना-अपना मोर्चा संभालने के लिए मंडी समिति परिसर से रवाना हो रही हैं।

जिले को 11 जोन एवं 110 सेक्टर में विभाजित किया गया है।  जिले में 910 मतदान केंद्रों के 1486 बूथों पर जिले के 17 लाख 63 हजार 488 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती भी रहेगी। मंडी समिति में पाेलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा चुका है। 

विज्ञापन

चुनाव संपन्न करवाने के लिए लगभग 1500 छोटे व बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी और और उनके समर्थक व्यक्तिगत तौर पर मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वहीं, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मंडी समिति परिसर का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मतदान में लगे सभी कार्मिकों को सुबह सात बजे पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं निर्बाध संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

डीएम-एसपी ने किया मंडी समिति का निरीक्षण
मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। चुनाव के बाद ईवीएम को यहां विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। डीएम एवं एसपी ने मंडी समिति पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

डीएम राजेश कुमार त्यागी एवं एसपी कुंवर अनुपम सिंह मंडी समिति पहुंचे। वहां उन्होंने मंडी समिति में पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की तैयारियों का जायजा लिया। कहा सुबह सभी मतदान कार्मिक बताए गए समय पर मौजूद रहें।

साथ ही सभी टेबिल पर कोडिंग की व्यवस्था को दुरूस्त करा लिया जाए। उन्होंने वहां बनाए गए स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने सभी कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। 

ये हैं अमरोहा सीट के प्रत्याशी
प्रत्याशी                         दल
कंवर सिंह तंवर          भाजपा
दानिश अली              कांग्रेस-सपा
डॉ. मुजाहिद हुसैन      बसपा
सुहेल हैदर                अखिल भारतीय परिवार पार्टी
कुशाग्र                     निर्दलीय
नरेंद्र सिंह                 निर्दलीय
कुमदेश कुमार          निर्दलीय
काशिफ हुसैन           निर्दलीय
जीतपाल राणा           निर्दलीय
दानिश                    निर्दलीय
सुरेश                      निर्दलीय
नईमुद्दीन                 निर्दलीय

एक हजार से ज्यादा मतदान केंद्र
मतदान केंद्र                     1097
मतदेय स्थल                    1865
क्रिटिकल मतदान केंद्र        232
क्रिटिकल बूथ                    434
वल्नरेबिल मतदान केंद्र         8
वल्नरेबिल बूथ                    10
वेबकास्टिंग मतदेय स्थल       744
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता 
विस सीट           पुरुष          महिला      अन्य      कुल मतदाता 
धनौरा                184725          163974     22    348721
नौगांवा सादात    174490           156920     5     331415
अमरोहा            164189           148223     4      312416
हसनपुर            195330           175588    18     370936
गढ़मुक्तेश्वर       189817            163330     6     353153
कुल योग          908551             808035    55    1716641

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें