चुनाव संपन्न करवाने के लिए लगभग 1500 छोटे व बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी और और उनके समर्थक व्यक्तिगत तौर पर मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वहीं, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मंडी समिति परिसर का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मतदान में लगे सभी कार्मिकों को सुबह सात बजे पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं निर्बाध संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
डीएम-एसपी ने किया मंडी समिति का निरीक्षण
मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। चुनाव के बाद ईवीएम को यहां विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। डीएम एवं एसपी ने मंडी समिति पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
डीएम राजेश कुमार त्यागी एवं एसपी कुंवर अनुपम सिंह मंडी समिति पहुंचे। वहां उन्होंने मंडी समिति में पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की तैयारियों का जायजा लिया। कहा सुबह सभी मतदान कार्मिक बताए गए समय पर मौजूद रहें।
साथ ही सभी टेबिल पर कोडिंग की व्यवस्था को दुरूस्त करा लिया जाए। उन्होंने वहां बनाए गए स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने सभी कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।
ये हैं अमरोहा सीट के प्रत्याशी
प्रत्याशी दल
कंवर सिंह तंवर भाजपा
दानिश अली कांग्रेस-सपा
डॉ. मुजाहिद हुसैन बसपा
सुहेल हैदर अखिल भारतीय परिवार पार्टी
कुशाग्र निर्दलीय
नरेंद्र सिंह निर्दलीय
कुमदेश कुमार निर्दलीय
काशिफ हुसैन निर्दलीय
जीतपाल राणा निर्दलीय
दानिश निर्दलीय
सुरेश निर्दलीय
नईमुद्दीन निर्दलीय
एक हजार से ज्यादा मतदान केंद्र
मतदान केंद्र 1097
मतदेय स्थल 1865
क्रिटिकल मतदान केंद्र 232
क्रिटिकल बूथ 434
वल्नरेबिल मतदान केंद्र 8
वल्नरेबिल बूथ 10
वेबकास्टिंग मतदेय स्थल 744
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता
विस सीट पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता
धनौरा 184725 163974 22 348721
नौगांवा सादात 174490 156920 5 331415
अमरोहा 164189 148223 4 312416
हसनपुर 195330 175588 18 370936
गढ़मुक्तेश्वर 189817 163330 6 353153
कुल योग 908551 808035 55 1716641