फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में दो की मौत: गजरौला और मंडी धनौरा में सड़क हादसे, रफ्तार ने ली बाइक सवार युवकों की जान, मच गया कोहराम

Wed, 09 Oct 2024 07:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

गजरौला में गाय से बचने के प्रयास में दो बाइक सवार डंपर की चपेट में आ गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया। उधर, मंडी धनौरा में हुए हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। 
विज्ञापन
गजरौला में हादसे के बाद बाइक निकालते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला के खादगुर्जर चौराहे के पास गाय से बचने के प्रयास में दो बाइक सवार डंपर के नीचे घुस गए। हादसे में मायापुरी मोहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक निक्की (25) की मौत जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हादसा बुधवार दोपहर को हुआ।

विज्ञापन


दोनों दोस्त भानपुर फाटक से लौट रहे थे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायापुरी मोहल्ला निवासी निक्की ई-रिक्शा चलाते थे। वह बुधवार दोपहर बाइक से भानपुर फाटक से लौट रहे थे।

उनके साथ माेहल्ले का ही दोस्त लवी भी था। बाइक निक्की चला रहे थे। दोनों खाद गुर्जर पर पहुंचे थे तो सामने एक गाय आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और बराबर में चल रहे डंपर के नीचे आ गई।
विज्ञापन


पहिया के नीचे दब जाने से निक्की की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा लवी घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार की मौत हो गई। डंपर को पकड़ लिया गया है।

भीड़ ने डंपर को धकेल निकाली बाइक

बुधवार दोपहर खादगुर्जर चौराहा पर हादसा होने पर चीख पुकार मच गई। साप्ताहिक बाजार होने के कारण सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने ढकेल कर डंपर को आगे किया और नीचे दबी बाइक निकाली।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गांव कपसुवा निवासी अवनीश कुमार (27) की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव कपसुवा निवासी अवनीश कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह बुधवार शाम करीब पांच बजे गजरौला की ओर से बाइक से घर जा रहा था। तहसील से आगे चांदपुर ओर से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश की ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर गांव कुम्हारपुरा के पास उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें