फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बीमारी के उपचार के नाम पर धर्म परिवर्तन...मंडी धनाैरा में हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ता हुए उग्र

Sun, 11 Jan 2026 08:05 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)

सार

धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन
मंडी धनाैरा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक धार्मिक स्थल में प्रार्थना सभा के दौरान बीमारी का उपचार करने की आड़ में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से बात की। पुलिस ने धर्म परिवर्तन की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि शेरपुर चुंगी पर स्थित एक धार्मिक स्थल में प्रार्थना सभा की आड़ में गरीब लोगों का धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है।

माैके पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जमकर हंगामा कर रहे थे। बजरंग दल के गोरक्षा प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत का आरोप था कि धार्मिक स्थल में लोग प्रार्थना सभा की आड़ में गरीब लोगों को धर्म परिवर्तन का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


इसको लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सभा में मौजूद महिलाओं से तकरार भी हुई। महिलाओं का कहना था कि वह अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिए आई हैं।

प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने महिलाओं से एकांत में वार्ता भी की। प्रभारी निरीक्षक ने धर्म परिवर्तन की कोशिश की बात से इनकार किया है। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सैनी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें