फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या से पहले वृद्धा के साथ की गई थी दरिंदगी

Sun, 26 Feb 2017 12:43 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में गला दबाकर हत्या से पूर्व वृद्धा के साथ दरिंदगी की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप का खुलासा हुआ है। स्लाइड बनाई गई है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए आरोपी ने हत्या से पूर्व दुष्कर्म किया था, यह स्वीकार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने भी उससे पूछताछ की। आरोपी की जांघों और मृतका के कपड़ों पर सीमन भी पाया गया। पुलिस ने देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की 75 वर्षीय वृद्धा शुक्रवार को खेत पर सरसों काटने गई थी। साढ़े चार बजे उसकी लाश गन्ने के खेत में मिली थी। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इधर गांव में ही कोल्हू पर काम करने वाले बिहार निवासी दो युवक पड़ोस के गांव के ठेके पर शराब पीकर आ रहे थे।

युवकों पर हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया। शनिवार को वृद्धा का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में वृद्धा के साथ रेप की बात सामने आई है। स्लाइड बनाई गई है। उधर पुख्ता सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए एक युवक की जांघ व वृद्धा के वस्त्र पर सीमन पाया गया था। यह भी बताते हैं युवक ने घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी युवक ने पुलिस को यह भी बताया कि गला दबा कर हत्या करने से पूर्व उसने वृद्धा के साथ रेप किया था। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ कर रही थी। उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें