फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा सीट पर दावेदारों की बढ़ी धुकधुकी

Tue, 03 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सपा के भीतर चल रहे घमासान का असर धनौरा विधान सभा क्षेत्र में भी नजर आ रहा है। धनौरा विधानसभा क्षेत्र से सपा के दोनों धड़ों की ओर से अलग-अलग प्रत्याशियों पर भरोसा जताया गया है। वहीं वर्तमान विधायक एम. चंद्रा भी अपने टिकट के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। बताया जाता है कि सभी ने लखनऊ में डेरा डाल रखा है, उनकी धड़कनें भी बढ़ी र्हुइं हैं।वहीं कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन


सपा के भीतर चल रही लड़ाई के बीच टिकट को लेकर भी घमासान मचा हुआ है। मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र से मुलायम सिंह यादव ने उर्वशी को प्रत्याशी बनाया तो अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री जगराम सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी के भीतर चल रहे घमासान की वजह से अभी कोई भी तस्वीर साफ नहीं है।

इस वजह से दोनों घोषित प्रत्याशियों ने लखनऊ में ही डेरा डाल रखा है। दूसरी ओर सपा के वर्तमान विधायक एम चंद्रा ने भी सोमवार को अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपना पक्ष उनके सामने रखा। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को पिछले चुनाव में मिले वोटों का पूरा ब्यौरा उनके सामने रखा।
विज्ञापन


लखनऊ से एम चंद्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनको टिकट देने का आश्वासन दिया है और बुधवार को फिर से मिलने का उनको समय दिया है। सपा के भीतर चल रहा घमासान क्या रूप लेगा यह तो समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल धनौरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट को लेकर कार्यकर्ता बेहद असमंजस में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें