फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी गंगा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी गंगा धाम। तिगरी गंगा में शनिवार की रात व रविवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शनिवार की रात जूनियर देवानंद के रूप में पहचान रखने वाले किशोर भानुशाली, जूनियर जॉनी लीवर रविंद्र जॉनी के हास्य कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। श्रद्धालु तालियां बजाने को मजबूर हो गए। दोनों का नाम सुन कर इस कदर भीड़ उमड़ी कि पुलिस को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए। रविवार की रात श्री वेंकटेश्वर विश्व विद्यालय की तरफ से मेले में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। धनौरा के ब्लू बर्ड्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गंगा अवतरण से संबंधित सुंदर प्रस्तुति से मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें