फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: न कोई ओटीपी, न कोई लिंक, व्यापारी के खाते से उड़ाए एक लाख

Thu, 07 Dec 2023 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। इस बार साइबर अपराधियों ने न तो किसी ओटीपी का प्रयोग किया है और न कोई लिंक भेज कर उसका इस्तेमाल किया है। बल्कि सीधे एक कॉल की और कॉल काटने के तुरंत बाद ही खाते से रकम साफ कर दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

हसनपुर कस्बे के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी प्रशांत अग्रवाल व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को रूटीन की दवाइयां कोरियर के माध्यम से मंगवाई थी। दवा का भुगतान पहले ही ऑनलाइन किया जा चुका था। शाम करीब 7:40 पर मोबाइल पर एक नंबर से एक कॉल आई और खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी होने की बात कहते हुए पूछा कि आपकी दवाई आपके पास पहुंच गई है या नहीं। उसे जवाब दिया की दवाइयां पहुंच गई हैं और तुरंत ही फोन काट दिया। इसके बाद मोबाइल की स्क्रीन पर देखा कि 99 हजार 999 रुपये खाते से साफ हो चुके हैं। यह देखकर व्यापारी के होश उड़ गए। उन्होंने बैंक से संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मजदूर के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाई 28 हजार की रकम
साइबर ठग ने मजदूर के खाते से 28 हजार रुपये की रकम साफ कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की है।
नगर के मोहल्ला मनापुर निवासी सुशील कुमार पुत्र रामकिशन ने पुलिस को बताया कि वह अपने मोबाइल में पेटीएम का इस्तेमाल करता है। चार दिसंबर को मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया और कहा कि मोबाइल पर भेजे लिंक को क्लिक कर लो। अन्यथा खाते से रकम काट ली जाएगी। घबराकर लिंक को क्लिक कर दिया। जिसके बाद खाते से तीन बार में 28 हजार रुपये काट लिए गए। दो बार में दस-दस हजार रुपये व तीसरी बार में आठ हजार रुपये काट लिए। बाद में सुशील को खुद को साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें