फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: पेड़ से लटका मिला ई-रिक्शा चालक का शव, परिजन बोले-हत्या कर लटकाया गया, कुछ दूर में खड़ा था वाहन

Thu, 07 Dec 2023 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

धनौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले ध्यान सिंह ई रिक्शा चलाते थे। उनका शव गांव में आम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गजरौला में किसान ने की आत्महत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में ई-रिक्शा चालक वृद्ध का शव आम के लक्खा बाग में पेड़ पर लटका मिला। मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी। पैर जमीन से छू रहे थे। राहगीरों ने मृतक की पहचान कर उसके भांजे और ग्रामीणों को को फोन कर शव की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घटना स्थल पर मांसाहारी पकौड़ी और शराब की खाली बोतल मिली।

 

परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। मूलरूप से धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर बसी निवासी 65 वर्षीय ध्यान सिंह पुत्र वीर सिंह बीते 20-25 साल से गजरौला के सुल्तान नगर मोहल्ले में रहते थे। परिजन का कहना है कि वह अक्सर दिन छिपने के बाद ही ई-रिक्शा चलाते थे।

विज्ञापन

 

रोजाना की तरह मंगलवार की शाम छह बजे वह ई-रिक्शा लेकर निकले। इसके बाद घर नहीं आए। बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे उनका शव नगर से पाल गांव की तरफ जाने वाले मार्ग किनारे सलेमपुर गौसाईं निवासी सरला वन के आम के लक्खा बाग में मिला। ग्रामीणों व राहगीरों ने शव लटका देख पहचान लिया।

 

ग्रामीणों ने मृतक के भांजे प्रमोद को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। आम के पेड़ पर करीब दस फीट ऊंची डाली से उनका शव लटक रहा था। मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी।

 

पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि ई-रिक्शा चालक का शव बाग में मिला है। ई-रिक्शा चालक ने खुदकुशी की है। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आम के जिस बाग में पेड़ से ई-रिक्शा चालक का शव लटका मिला, उसकी पूरब की दिशा में सड़क पार पुरानी प्लाटिंग है। जिसके बराबर में नगर की तरफ ध्यान सिंह की ई-रिक्शा पलटी थी। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि किसी ने खींचतान दौरान वृद्ध की ई-रिक्शा को पलट दिया। सुबह राहगीरों ने सड़क की दूसरी तरफ ई-रिक्शा व बाग में शव पड़ा देखा तो हतप्रभ रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें