फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश, ससुरालियों ने घर पर लगा दी आग... फरार हो गए पति और ससुर

Sun, 08 Sep 2024 02:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुरावली (अमरोहा)

सार

अमरोहा में विवाहिता को मारने के लिए घर में आग लगा दी गई। आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई है। माैके पर पहुंचे लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
आग लगने की घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरावली थाना क्षेत्र के गांव में विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। ससुराल वालों पर घर में आग लगाने का आरोप है। पति व ससुर मौके से फरार हो गए हैं। आग की चपेट में आकर विवाहित झुलस गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुंच गए।

विज्ञापन


विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बताते हैं कि सैदनगली  थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी निवासी उजमा (22) की शादी 24 अप्रैल 2024 को रहरा थाना क्षेत्र  के गांव बुरावली में सनाज के साथ हुई थी।

बताते हैं कि घर में पिछले कई दिन से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह को पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। इसी बीच घर में अचानक आग लग गई। विवाहिता आग की चपेट में घिर गई।
विज्ञापन


मायके वालों का आरोप है कि पति और ससुर ने विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की और घर में आग लगाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया और आग की चपेट में आकर झुलसी विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया।

जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि घर में आग लगने से विवाहिता झुलस गई है। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें