फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: ढाबे पर काम करने वाले मजदूर की गोली मारकर हत्या, डिडौली-पाकबड़ा बॉर्डर पर पड़ा मिला शव

Tue, 24 May 2022 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे रिंकू का शव डिडौली और पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बॉर्डर पर अकबर फर्नीचर कंपनी के सामने झाड़ी में पड़ा मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। शरीर पर छर्रे के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के डिडौली हाईवे स्थित ढाबे पर काम करने वाले मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव डिडौली और पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बॉर्डर पर झाड़ी में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अकबर फर्नीचर कंपनी के सामने की है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव उक्सी रायपुर में स्वर्गीय सतीश का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं।

सतीश की मौत के बाद उनकी पत्नी अपने देवर पप्पू के साथ रहने लगी थी। तीसरे नंबर का 18 वर्षीय बेटा रिंकू पिछले पांच महीने से संभल जनपद में असमोली थानाक्षेत्र के अहरौला माफी गांव में अपने नाना रामकिशन के पास रहता था। जबकि वह हाईवे स्थित गंगाराम ढाबा पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे रिंकू का शव डिडौली और पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बॉर्डर पर अकबर फर्नीचर कंपनी के सामने झाड़ी में पड़ा मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। शरीर पर छर्रे के निशान मिले हैं।

सूचना मिलते ही पाकबड़ा और डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों सर्किल क्षेत्र के सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। खबर मिलते ही मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद डिडौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि रिंकू की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर छर्र के निशान मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें