फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बोली... जल्द पकड़ लेंगे चोर: बागड़पुर माफी के चार घरों के ताले तोड़े, नकदी-जेवरात समेत 20 लाख की चोरी

Mon, 23 Jun 2025 05:45 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर

सार

अमरोहा के  बागड़पुर माफी गांव में एक रात में चोरों ने चार घरों के ताले तोड़कर नगदी-जेवरात समेत 20 लाख का सामान चोरी कर लिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने माैका मुआयना किया इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
रजबपुर में हुई चोरी के बाद जानकारी देते पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरों ने चार घरों ताले तोड़कर नगदी-जेवरात समेत 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से जांच पड़ताल की और वापस लौट गई। एकाएक पांच घरों की चारी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।  

विज्ञापन


चोरी की यह घटनाएं रजबपुर थानाक्षेत्र के बागड़पुर माफी गांव में हुई। यहां पर किसान विक्रम सिंह का परिवार रहता है। रविवार की रात विक्रम सिंह अपनी पत्नी बच्चों के साथ सोए हुए थे। इस दौरान घर के दरवाजों का ताला लगा हुआ था। चाबी कूलर पर रखी हुई थी।

रात में किसी समय चोर घर में घुस आए और कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये की नगदी चोरी कर भाग गए। सोमवार की सुबह 4:30 बजे परिवार के लोग सोकर उठे तब घटना की जानकारी हुई। कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा हुआ देखकर विक्रम सिंह व उनके परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। खानापूर्ति करके पुलिस वापस लौट गई। किसान विक्रम सिंह ने सोने की अंगूठी, कुंडल, सोने की चेन, सोने के कंगन, पायल और नगदी समेत 12 लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात कही है।

वहीं, चोरों ने गांव के ही कपिल के घर को निशाना बनाया। जहां से चोर मात्र 25 हजार रुपये की नकदी ले गए। इसके बाद चोरों ने राहुल और पप्पू के घर को निशाना बनाया। यहां से चोर सोने चांदी के आभूषण सहित दोनों घरों से करीब आठ लाख का माल समेट ले गए।

घटना के बाद तमाम ग्रामीण रजबपुर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें