फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नए साल का जश्न मनाने को अमरोहा तैयार

Tue, 31 Dec 2024 03:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में नए साल पर जगमग होता थाना चौराहा। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए शहर तैयार है। ग्राहकों को लुभाने के लिए होटलों और रेस्टोरेंट को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। साथ ही वहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। औद्योगिक नगरी गजरौला की पहचान हाईवे पर स्थित नामचीन होटल एवं रेस्टोरेंट से भी की जाती है। नए स्वागत के लिए यहां व्यापक तैयारियां की गई हैं। जबकि, अमरोहा नगर में भी विभिन्न सोसाइटी भी तैयारी में जुटी हैं।
नए साल को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह है। मंगलवार रात को 12 बजते ही शहर के होटल रेस्टोरेटों और अन्य स्थलों पर धमाल होगा। होटल व रेस्टोरेंट के साथ अन्य स्थानों पर होने वाले निजी कार्यक्रमों में 31 दिसंबर की शाम आठ बजे से ही रंग-बिरंगी लाइटों के साथ फिल्मी गानों की गूंज रहेगी। गजरौला के हाईवे स्थित कई होटल में फैमिली प्रोग्राम की तैयारी की गई की है। वहां रंगारंग कार्यक्रम के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इसके लिए कई होटलों में एक कूपन निर्धारित किया गया है, जिसके माध्यम से केवल फैमिली की ही एंट्री प्रोग्राम में रहेगी। रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देगी। इस दौरान आतिशबाजी करने की भी तैयारी है। नए साल के स्वागत के लिए शहर के मुख्य बाजारों में स्थित होटल व रेस्टोरेंट भी सजाए जा रहे हैं, जहां रंग-बिरंगे गुब्बारे और झालरों से विशेष सजावट ही जाएगी। कई रेस्टोरेंट में तो एक साथ पार्टी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा न्यू ईयर पार्टी के लिए सभी रेस्टोरेंट व होटल संचालकों ने डाइनिंग क्षेत्र के साथ परिसर को गुब्बारों से सजवाना शुरू कर दिया है।
गजरौला के होटल और रेस्टोरेंट में नए साल की तैयारी
औद्योगिक नगरी गजरौला की पहचान यहां हाईवे पर स्थित नामचीन होटल एवं रेस्टोरेंट से भी की जाती है। यहां तीन सितारा हवेली रेस्टोरेंट, बीकानेरवाला, बर्गर किंग, मैक-डी, केएफसी, डोमीनॉज पीजा, कैफे कॉफी, मोगा पंजाबी तड़का, हाईवे कैफे, भजन होटल, हल्दीराम आदि स्थित हैं। नैनीताल, हल्द्वानी जाने वाले पर्यटक यहां से गुजरते वक्त इन होटलों का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं। वर्ष 2025 के स्वागत के लिए यहां व्यापक तैयारियां की गई हैं। 31 दिसंबर की रात को यहां भव्य जश्न मनाया जाएगा। होटल के मैनेजर ने बताया कि नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने आने वाले ग्राहकों को कई तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
अधिकतर की बुकिंग फुल
होटल संचालकों का कहना है कि पहले से ही बुकिंग फुल हो गई है। यहां आकर्षक ऑफर्स की भरमार है। नए साल के जश्न के लिए लोग होटल बुकिंग करा चुके हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट का तोहफा दिया जा रहा है। डिनर के वक्त डीजे की व्यवस्था की जा रही है। इस बार लोग पार्टी में सराबोर रहना चाहते हैं।

केक का एडवांस ऑर्डर
पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित बेकरी की एक दुकान पर नए साल के लिए केक का एडवांस ऑर्डर देने वाले ग्राहकों ने बताया कि उनकी नए साल पर दोस्तों के साथ मनाली जाने की योजना थी, लेकिन वहां पर भीड़ बहुत होने की खबर सुनते ही प्लान बदल दिया। अब घर की छत पर ही दोस्तों के साथ नया साल मनाएंगे। केक से दोस्तों का मुंह मीठा कर नए साल का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

नववर्ष को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
अमरोहा। नववर्ष को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रही और चेकिंग अभियान चलाया। 31 दिसंबर की रात उल्लास पर पुलिस का पहरा रहेगा। होटल, ढाबों पर पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए है। पुलिस ने सोमवार की रात होटल ढाबों पर चेकिंग की है। ढाबा संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी हाल में शराब का सेवन ढाबों पर न करने दें। चेतावनी दी है कि यदि किसी भी होटल, ढाबों पर गाइडलाइन का उल्लंघन मिला तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि नए साल के जश्न में खलल डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। नए साल पर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें