फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: पति ने किया जमकर प्रताड़ित, फिर नंदोई से संबंध बनाने को कहा, विरोध करने पर दे दिया तीन तलाक

Sat, 16 Aug 2025 04:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गजराैला की विवाहिता ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति नंदोई के साथ संबंध बनाने के लिए दवाब बनाता है। विरोध पर उसने तीन तलाक दे दिया है। 
विज्ञापन
पीड़ित ने गजराैला पुलिस को साैंपी तहरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग पूरी न होने और नंदोई के साथ शादी से इनकार करने पर विवाहिता को पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं हैं।

विज्ञापन


वह कम दहेज बताकर उसे प्रताड़ित करते हैं। उनसे नंदोई पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया। पति पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बहनोई के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता है। कहता है कि इसके बाद ही घर पर रखूंगा। नंदोई के साथ संबंध बनाने से इनकार करने पर दो अगस्त को फोन पर उसे तलाक दे दिया।

वह 13 महीने के बेटे संग मायके में रह रही है। उसे फोन पर गाली और भाई को जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें