फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: तालाब में उतरा हाईटेंशन लाइन का करंट, नौ भैंसों की मौत, ट्रांसफार्मर के तारों में फाल्ट होने से हादसा

Mon, 24 Jun 2024 06:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में बिजली का तार तालाब में गिरने से नौ भैसों की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने की बात कही। 
विज्ञापन
अमरोहा में घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालाब में करंट उतरने से उसमें नहा रहीं नौ भैंसों की मौत हो गई। जबकि, दो भैंस बुरी तरह झुलस गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। मवेशी मालिकों ने लाखों रुपये का नुकसान बताते हुए मुआवजे की मांग की है।  

विज्ञापन


यह घटना अमरोहा नगर के एमएच रिसोर्ट के सामने तालाब में हुई। यहां पर मोहल्ला छेबड़ा के रहने वाले कुछ लोगों के मवेशी नहाते रहते हैं। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले कलुआ की पांच भैंस नहा रही थीं।

यही के रहने वाले इरशाद की दो भैंस, यूसुफ की दो भैंस, फैजान और फारुख की एक-एक भैंस नहा रही थीं। तालाब के बगल में ही ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। तभी, अचानक ट्रांसफार्मर के तारों में फाल्ट हुआ और एक तार टूटकर खंभे पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद तालाब में हाईटेंशन करंट उतर आया। करंट लगने से कलुआ की पांच भैंसे में से चार की मौके पर मौत हो गई। जबकि, एक भैंस झुलस गई। इसके अलावा यूसुफ की भी दो भैसे में से एक की मौत हो गई, दूसरी बुरी तरह झुलस गई।

वहीं, इरशाद की दो, फैजान और फारुख की भी एक-एक भैंस की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बिजली घर को फोन करके आपूर्ति बंद कराई गई। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले की जांच पड़ताल की।

अधिकारियों ने पशुधन विभाग के डॉक्टरों को भी मौके पर बुला लिया। इस दौरान मवेशियों के मालिकों ने मुआवजे की मांग की। एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

देर शाम तक पोस्टमार्टम कराने के बाद मवेशियों को गड्ढे में दबा दिया गया है। वही, प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से मवेशी मालिकों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें