फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान नहीं: मुंह दबाकर की गई युवती की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, पुलिस ने डीएनए रखा सुरक्षित

Thu, 06 Mar 2025 08:30 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा/बछरायूं

सार

बछरायूं रेलवे स्टेशन के पास चार दिन पहले युवती की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है। शिनाख्त नहीं होने पर उसके दूसरे राज्य या जिले की होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
बुजुर्ग मां व पिता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बछरायूं रेलवे स्टेशन के पास मृत हालात में मिली युवती की मुंह दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। चार दिन बाद भी युवती की शिनाख्त न होने पर उसके दूसरे राज्य या जिले के होने की संभावना जताई गई है। दो मार्च को रेलवे स्टेशन से भगवानपुर भूड़ जाने वाले मार्ग पर स्थित एक आम के बाग में करीब 25 साल की युवती का शव पड़ा मिला था।

विज्ञापन


शव की हालत काफी खराब थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मुंह दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवती का डीएनए सुरक्षित रखा गया है।

धनौरा में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
मंडी धनौरा गांव चुचैला कलां के पास एक खेत में बुधवार दोपहर एक महिला की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं, शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर रामपुर तगा पुलिस को गांव चुचैला कलां के पास एक खेत में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र करीब 35 साल है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। हालांकि, चेहरा जला हुआ है। शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

चार दिन में दो महिलाओं के अज्ञात शव मिले
चार दिन में दो महिलाओं के शव मिलने से पुलिस विभाग में हलचल मची है। दोनों में से किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि दोनों बाहरी क्षेत्र की हैं। दो मार्च को बछरायूं में मिली युवती की लाश कई दिन पुरानी थी। उसकी मुंह दबाकर हत्या की गई थी।

शिनाख्त नहीं होने के कारण हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, धनौरा में मिली महिला की लाश के बारे में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा। प्रभारी निरीक्षक का मानना है कि महिलाओं के बाहरी क्षेत्र का होने की वजह से मामला संदिग्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें