फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: दहेज में अचानक कार की मांग से युवती आहत, पंखे से लटककर दी जान, 29 अप्रैल को आनी थी बरात

Thu, 04 Apr 2024 07:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

ससुरालियों के अचानक दहेज में कार की मांग से युवती आहत हो गई। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में दहेज में कार की मांग से आहत युवती ने बरात आने से 25 दिन पहले फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। घटना गजरौला थानाक्षेत्र के गांव बिजौरा की है। यहां निवासी साइकिल मिस्त्री का परिवार रहता है। गांव में ही उनकी दुकान है।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता रहरा थाना क्षेत्र के रहरा कस्बा निवासी युवक के साथ तय किया। युवक वेल्डिंग का काम करता है। रिश्ता करने के बाद शादी की तारीख तय कर दी गई। 29 अप्रैल को बरात आनी थी। परिवार शादी की तैयारियां चल रही थीं।

आरोप है कि बुधवार की रात युवक ने युवती से फोन पर दहेज में मिलने वाले उपहार के बारे में पूछा। शादी में कार नहीं देने पर रिश्ता तोड़ने की बात कही। जिसके बाद से युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई। परिजनों ने युवती को काफी समझाया। रिश्तेदारों को लेकर लड़के पक्ष के लोगों से बातचीत करने की बात कही।
विज्ञापन


जिसके बाद परिवार के सदस्य घर के काम में लग गए। दोपहर करीब एक बजे मौका पाकर युवती छत पर बने कमरे में गई और फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो परिजन छत पर पहुंचे। इस दौरान देखा युवती का शव फंदे पर लटका हुआ था।

थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को नीचे उतारा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि पीड़ित पिता ने दहेज में कार की मांग की जाने से आहत बेटी ने खुदकुशी करने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें