फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: सनी हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, किसान को फंसाने के लिए रची थी साजिश, मामा-भांजे जा चुके जेल

Sun, 10 Mar 2024 06:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में बीए के छात्र को गोली मारने के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया मामा-भांजे के साथ मिलकर आरोपी ने छात्र की हत्या की थी। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस मामा-भांजे समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। एक और आरोपी हत्या में शामिल था, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर के रहने वाले बीए के छात्र सनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


मृतक सनी किसान सत्यवीर सिंह के बेटे थे। परिवार में इकलौता सनी बीए की पढ़ाई कर रहा था। सात फरवरी की रात बछरायूं थानाक्षेत्र के चौहड़पुर बागड़ का रहने वाला अभिराज चौधरी उर्फ अंकु, लंबिया गांव निवासी ऋषभ और रजबपुर थानाक्षेत्र के जलालपुर खुर्द निवासी नितिन सत्यवीर सिंह के घर पहुंचे और जोया में दावत होने की बात कहते हुए उनके बेटे सनी को बुला लाए थे।

ऋषभ और नितिन मामा-भांजे हैं। रात में करीब नौ बजे ही अभिराज चौधरी उर्फ अंकु, ऋषभ और सनी, नितिन के घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और अभिराज चौधरी उर्फ अंकु और नितिन ने सनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


मामले में मृतक सनी के पिता सत्यवीर सिंह की तहरीर पर आरोपी अभिराज चौधरी उर्फ अंकु, ऋषभ और नितिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया था। बाद में सरकड़ा गांव के रहने वाले वंश उर्फ गोलू व एक अन्य युवक का नाम सामने आया।
विज्ञापन


ये दोनों भी पार्टी में शामिल थे। मृतक सनी के मोबाइल में मिली वीडियो के आधार पर पुलिस ने वंश उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें