फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: घर के बाहर खेल रहे पांच वर्ष के बच्चे का अपहरण, दुकान में अचेत मिला.. दुष्कर्म के साथ हत्या की कोशिश

Fri, 08 Mar 2024 07:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)

सार

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को तीन लोग उठाकर ले गए। तलाश करने पर वह एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचेत मिला। परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। उसे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बंधक बना लिया। तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्चा अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का आरोप लगाकर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मजदूर का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार को मजदूर मुरादाबाद गया था। इस दौरान उनका पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी तीन युवक उसे उठाकर ले गए। काफी देर तक बच्चे का पता नहीं चला तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही मजदूर भी घर वापस लौट आ गया।

बच्चे का ताऊ उसे तलाश करता हुआ इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर पहुंचा तो उसके भीतर होने का एहसास हुआ। शटर खोल कर देखा तो बच्चा उसमें अचेत अवस्था में पड़ा मिला। यह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान विनय नाम के युवक की है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि विनय और उसके साथी आर्यन व प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। बच्चे का मेडिकल जांच कराई जा रही है। एक आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें