हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार गाजियाबाद की गांधी नगर कॉलोनी निवासी कारोबारी दुर्जेश, उनका चालक सुशील निवासी मधुबनी बिहार और अर्टिका में सवार रमन निवासी कस्बा डिडौली के अलावा विकास व आकाश निवासी गांव अटोरगढ़ी थाना हजरतनगर गढ़ी जिला संभल गंभीर घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों को भीड़ जमा हो गई। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में मुस्तैद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें पाकबड़ा के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि घायल फॉर्च्यूनर मालिक दुर्जेश को परिजन बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं, जबकि अर्टिका में सवार रमन की हालत भी गंभीर बनी है। जिसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद दोनों कारों के सड़क के बीचोबीच खड़े होने के कारण थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनी थी। क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को सड़क किनारे करा दिया है।
गजराैला में अलग-अलग सड़क हादसे में दस कांवडिये घायल
गजरौला हाईवे पर रात चार अलग-अलग हादसों में दस कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। चार कांवड़ियों को रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के सिरकोई भूड़ निवासी अनमोल सैनी, राकेश सैनी रात में करीब 10.35 बजे बाइक पर सवार होकर कांवड़ में गंगा जल लेकर लौट रहे थे।
वह नगर से करीब चार किमी पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन की साइड लगले से घायल हो गए। रामपुर के टांडा निवासी प्रियांशु व सोनी पुत्री सुंदर कुंदरकी और दूसरी बाइक पर सवार अनिल व अभिषेक निवासी कुंदरकी बाइक पर सवार होकर कांवड़ में गंगा जल लेकर लौट रहे थे।
रात करीब 1.30 बजे कांकाठेर ढाल के पास उनकी बाइक आपस में भिड़ जाने के कारण हादसा हो गया। तीसरा हादसा करीब ढाई बजे हुआ। मुनेश निवासी कांकाठेर, शिवराम शर्मा निवासी खुशहालपुर मुरादाबाद, यश निवासी कटघर बाइक फिसल जाने के कारण हादसे का शिकार हुए।
उनके साथ हादसा कांकाठेर के सामने हुआ। चौथा हादसा सोमवार तड़के करीब 3.15 बजे औद्योगिक चौकी क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा राजपूत निवासी हिमांशु व बुलंदशहर निवासी सोमवीर बाइक फिसल जाने के कारण हादसे का शिकार हो गए।
घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अनिल, अभिषेक, राकेश सैनी यश सैनी को रेफर कर दिया गया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि किसी भी कांवडिये की हालत नाजुक नहीं थी।