डॉक्टर ने कार से कूदकर बचाई जान
डॉ. आसिफ अली ने अपने जरूरी सामान के साथ कूदकर जान बचाई। कार में आग लगती देख कर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों तरफ से आनने-जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। डॉ आसिफ अली ने आग लगने का कारण बोनट में शार्ट सर्किट होना बताया है।