फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: कांवड़ लेने गए किसान की गोली मारकर हत्या, रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, दो भाइयों के खिलाफ केस

Sun, 15 Feb 2026 06:47 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात

सार

डिडौली क्षेत्र के किसान हरिओम की गोली लगने के बाद मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में लेनदेन को लेकर रंजिश सामने आई है। 
विज्ञापन
अमरोहा में किसान हरिओम की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से कांवड़ लेने घर से निकलने के बाद गोली लगने से घायल हुए किसान हरिओम की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। यहीं पर उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

विज्ञापन


अब प्राथमिकी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा। पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों के बीच ट्रैक्टर के रुपये के लेनदेन की रंजिश सामने आई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर गांव के रहने वाले हरिओम शनिवार की सुबह हरिद्वार से कांवड़ लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

लेकिन, करीब 11 बजे वह नौगांवा सादात क्षेत्र के मूंढ़ा मुकारी गांव के पास सत्संग भवन से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर लहूलुहान में हालत में पड़े मिले थे। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था।

सीओ अवधभवन भदौरिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। हरिओम सिंह को दो गोली मारी गई थीं। एक गोली सामने से सीने पर तो दूसरी पीछे से कमर में लगी थी। पुलिस ने घायल हरिओम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया था।
 

मेरठ पहुंचकर दरोगा ने पीड़ित हरिओम और उनकी पत्नी के बयान दर्ज किए थे। लेकिन, रविवार की दोपहर हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में हरिओम की पत्नी शीशकौर की तहरीर पर उनके गांव सलामतपुर के ही रहने वाले पूर्व प्रधान पिंकू और उसके भाई टिंकू के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

लेकिन बाद में हरिओम की मौत हो गई है। इसलिए प्राथमिकी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले फिंकू ने हरिओम का ट्रैक्टर 60 हजार रुपये में बिकवाया था जिसके पैसे पिंकू उन्हें नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर फिंकू, टिंकू हरिओम से रंजिश रखते थे। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें