फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : दावत में किसान की गोली मारकर हत्या

Mon, 13 Oct 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हत्या के बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़ और पूछताछ करते अपर पुलिस अधीक्षक। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में चल रहे दावत के कार्यक्रम में किसान अभिषेक उर्फ भूरे (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। दावत में शामिल लोग भी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अभिषेक उर्फ भूरे देहात थानाक्षेत्र के हाशमपुर गांव के रहने वाले श्रीराम सिंह के बेटे थे। दो भाइयों में छोटे अभिषेक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। रविवार शाम देहात थानाक्षेत्र में कांठ रोड स्थित श्री भारत मशीनरी स्टोर परिसर में दावत का कार्यक्रम चल रहा था। चर्चा है कि यह दावत नगर पालिका से जुड़े ठेकेदार व अन्य लोगों द्वारा रखी गई थी। इसमें नगर पालिका के वार्ड बारह से जुड़े कुछ गांवों के करीब 200 से ढाई सौ लोग शामिल थे।
करीब आठ बजे कुछ लोग दावत खाकर चले गए थे, जबकि कुछ लोग मौके पर मौजूद थे। दावत में अभिषेक उर्फ भूरे भी आए थे। तभी, कुछ लोगों ने दावत के पंडाल के बगल में अभिषेक उर्फ भूरे की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने गोली उनके सिर में मारी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद दावत में मौजूद लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने एक युवक हिरासत में लिया
सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया व सीओ सिटी शक्ति सिंह और सीओ अवधभान भदोरिया भी मौके पर आ गए। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए। लोगों की भीड़ को देखकर नौगांवा सादात, डिडौली और अमरोहा नगर थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। बड़ी संख्या में दावत खा रहे लोगों के सामने हुई हत्या से परिजनों में आक्रोश फैल गया। पूछताछ के दौरान कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद एक युवक को ही हिरासत में लिया है।

-

दावत के कार्यक्रम में युवक की हत्या की गई है। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। दावत का कार्यक्रम किसकी तरफ से चल रहा था इसकी भी जांच की जा रही है। मामले परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।-अखिलेश भदोरिया, एएसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें