फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: चलती कार में काट दी किसान की गर्दन, पलटने से बच गया वाहन, हालत नाजुक.. अस्पताल में भर्ती

Thu, 26 Jun 2025 08:09 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा)

सार

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के पास चलती कार में कहासुनी के बाद एक युवक ने किसान की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गर्दन कटने से जख्मी पुनीत कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती कार में कहासुनी के बाद गांव के ही युवक ने किसान पुनीत कुमार (37) की चाकू से गर्दन काट दी। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल किसान को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी हर्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के पास बुधवार देर शाम हुई। मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत गांव में किसान यशपाल सिंह का परिवार रहता है।

उनके बेटे पुनीत कुमार भी किसान हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम पुनीत कुमार अपनी कार से औरंगाबाद होते हुए अपने गांव जा रहे थे। गांव का ही हर्षित आगे की सीट पर बैठा था। कार पुनीत चला रहा था।
विज्ञापन


औरंगाबाद गांव के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और चलती कार में ही हर्षित ने पुनीत की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पुनीत की गर्दन कट गई। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बची।

आरोपी हर्षित माैके से भाग निकला। गर्दन कटने से पुनीत कार में ही लहूलुहान हो गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुनीत के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने परिजनों की मदद से पुनीत कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। नाजुक हालत के चलते पुनीत कुमार को आईसीयू में रखा गया है।
 
घायल पुनीत के पिता यशपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी हर्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी और घायल के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जांच की जा रही है। - शक्ति सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें