फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पकड़ा गया फर्जी जोड़ा, सीडीओ ने पड़क पुलिस को सौंपा

Sun, 23 Feb 2025 06:40 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर

सार

हसनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान एक फर्जी जोड़ा पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीडीओ ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
हसनपुर में पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक फर्जी जोड़ा पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। रविवार को हसनपुर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


पंडाल में शादी के लिए दूल्हा और दुल्हन तैयार होकर पहुंच गए। मुख्य अतिथि के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे और जोड़ों का सत्यापन करने लगे। तभी एक फर्जी जोड़े को सीडीओ ने पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फर्जी जोड़े को सीडीओ ने पुलिस के हवाले कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार का कहना है कि विवाह समारोह में एक फर्जी जोड़ा पकड़ा गया है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फर्जी जोड़ा पंडाल तक लाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की भी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा। उसे बक्शा नहीं जाएगा। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें