फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंडलीय भारोत्तोलन में अमरोहा का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनता इंटर कॉलेज मूंडाखेड़ा में सोमवार को 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित हुई। सीनियर बालक वर्ग में अमरोहा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जनता इंटर कॉलेज के गुरुबक्श सिंह और संभव त्यागी ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष महाराज सिंह, प्रबंधक विकास कुमार, संरक्षक रामपाल सिंह और प्रधानाचार्य तेज सिंह परिहार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
प्रतियोगिता में मंडलीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार, जिला विद्यालय प्रतिनिधि डॉ. धर्म सिंह, डॉ. जीपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में करन सिंह, सर्वेश सिंह, मोहित चौधरी, डॉ. संजीव कुमार चौहान, चंद्रमणि शर्मा, शिवम त्रिपाठी, मुनेन्द्र यादव, मनीष कुमार त्यागी, मंजीत सिंह और गौरव शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

परिणाम में अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग में अमरोहा प्रथम रहा, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में बिजनौर की टीम ने बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग में मुरादाबाद और सीनियर बालिका वर्ग में बिजनौर प्रथम रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रदेश भारोत्तोलन चयनकर्ता एवं राष्ट्रीय कोच चंद्रमणि शर्मा ने किया। समापन पर प्रधानाचार्य तेज सिंह परिहार ने अतिथियों, चयनकर्ताओं, कोच, प्रबंधकों, निर्णायकों और खिलाड़ियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें