फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में बुखार का प्रकोप:  मरीजों से जिला अस्पताल के वार्ड फुल, एक बेड पर दो-दो मरीजों का चल रहा इलाज

Thu, 21 Sep 2023 12:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में बुखार और डेंगू का कहर लगातार फैलता जा रहा है। अब तक बुखार से 45 लोगों की मौत हो चुकी है। आमल यह है कि जिला अस्पताल के सभी बेड भर चुके हैं। स्थिति यह है कि एक बेड पर दो-दो लोगों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले में बुखार से लोगों का बुरा हाल है। हालात यह है कि जिला अस्पताल के सभी बेड फुल हैं। वार्ड के एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा है। मौसम में हो रहे फेरबदल से बुखार का प्रकोप कम होने के बजाय और बढ़ रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में 1930 मरीजों की ओपीडी हुई।

विज्ञापन


इसमें से 187 मरीज बुखार के थे। उन्हें दवाई देकर घर भेज दिया गया। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 40 से अधिक मरीज भर्ती हुए। वहां के हालात चौंकाने वाले नजर आए। एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लेटे हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। गांवों में बुखार का प्रकोप सबसे अधिक है। कई गांवों में बुखार से लोग तप रहे हैं।

अब तक जिले में 45 से अधिक लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। सीएमएस डॉ. प्रेमा पंत त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को बेहतर इलाज किया जा रहा है। मरीज अधिक होने के चलते थोड़ी असुविधा हो रही है। बताया कि मौसम के असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इसलिए खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

जिले में मिले छह नए डेंगू मरीज

हर दिन डेंगू भी खूब पैर पसार रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में 32 डेंगू आशंकित मरीज पहुंचे। उनकी रेपिड जांच की गई। जिसमें छह लोग डेंगू संक्रमित मिले। इसी के साथ बुधवार तक डेंगू मरीजों की संख्या जिले में 57 पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों में भले ही डेंगू की पुष्टि न हो रही हो, लेकिन निजी लैब में बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं। 125 मरीजों की टाइफाइड की जांच हुई। जिसमें 25 पॉजिटिव मिले।

बुखार के बाद पीछा नहीं छोड़ रही कमजोरी

अस्पताल में कई-कई दिन तक बुखार से पीड़ित को कमजोरी, हाथ-पैरों में सूजन, थकान, दर्द व खुजली की बीमारी परेशान कर रही है। बुखार तो उनका ठीक हो जाता है, लेकिन बाद में शारीरिक परेशानी लगातार बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें