सचिन चौधरी ने उसे व्हाट्सएप पर वायरल किया है। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी की दावेदारी से शुरू हुई कांग्रेस नेता सचिन चौधरी और पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली के बीच की रार अब भी बरकरार है।
दो माह पहले गढ़मुक्तेवर एक प्रेसवार्ता में दानिश अली ने किसी सवाल के जवाब में सचिन को पहचानने से इनकार कर दिया। जवाब में सचिन ने एक वीडियो वायरल कर पूर्व सांसद पर तीखा प्रहार किया।
करीब 16 मिनट से ज्यादा के वीडियो में सचिन ने फोन स्क्रीन पर एक फिल्म का शॉट भी दिखाया, जिसमें नायक और खलनायकों के स्थान पर उनके व पूर्व सांसद के चेहरे फिट किए गए।
वीडियो में खुद के बयान की रिकॉर्डिंग भी शामिल की है, जिसमें उन्होंने दानिश अली को निशाने पर रखाते हुए कहा था कि दानिश मुझे नहीं जानते कोई बात नहीं। अगर आप मुझे नहीं जानते यह सोचने का विषय है। मैं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का मेंबर हूं।
मैं कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी रहा हूं, मैं पार्लियामेंट का चुनाव भी लड़ा हूं। अभी तक दानिश अली कांग्रेस में मेंबर भी नहीं है। छह साल में तीन पार्टी बदल चुके हैं। दुश्मनी आप करिए आपका हक है, लेकिन हमारे लोगों को बरगलाइए मत।
पूरे क्षेत्र को पता है कि आप जिला अध्यक्ष नहीं बनवा पाए। यदि आप यह चाह रहे हैं कि बड़े नेताओं का नाम लेकर किसी को डरा लेंगे तो ऐसा नहीं होगा। अपनी भाषा शैली में सुधार करिए, सम्मान देंगे सम्मान मिलेगा। इस पर पूर्व सांसद दानिश अली ने भी अपनी प्रतिक्रया देते हुए वीडियो दो महीने पुराना बताया था।
अमरोहा कांग्रेस में रार: पूर्व सांसद दानिश अली और सचिन चौधरी में तकरार, एक-दूसरे पर कसा तंज, जानें पूरा मामला
जिसमें उन्होंने सचिन चौधरी नाम के व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया था। कहा था कि मैं इसे स्तर ही नहीं समझता। अगर हम हर किसी का जवाब देंगे तो कर ली राजनीति।
आज की तारीख में वह पार्टी में कोई पदाधिकारी भी नहीं है। हमने संगठन से कुछ फर्जी लोगों की रुखसती कर दी है, इसलिए बौखला रहे हैं। दोनों नेताओं की जुबानी जंग इन दिनों कांग्रेस समेत अन्य संगठनों के बीच भी चर्चा का विषय बनी है।