फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बात कर या चेहरा जला दूंगा’: सिरफिरे युवक ने दी ब्यूटी पार्लर संचालिका को धमकी, दोस्ती तोड़ने से था नाराज

Wed, 05 Nov 2025 04:19 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा में ब्यूटी पार्लर संचालिका को सिरफरे ने बात करने से मना करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपी की पहचान मीरा सराय निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बात करने से मना किया तो सिरफरे ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। देहात थानाक्षेत्र निवासी किसान की बेटी अमरोहा-जोया रोड स्थित एक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती है।

विज्ञापन


तीन साल पहले ब्यूटी पार्लर संचालिका की मुलाकात अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मीरा सराय निवासी विनीश से हुई थी। दोनों आपस में बात करने लगे लेकिन एक साल से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। लिहाजा, ब्यूटी पार्लर संचालिका ने भी विनीश से दूरी बनानी शुरू कर दी।

आरोप है कि तभी से विनीश फोन पर बात करने के लिए परेशान करता है। बात नहीं करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। आरोप है कि दो नवंबर की रात नौ बजे विनीश आया और गालियां देने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन


सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

मायके में रह रही महिला को सौतन व पति ने पीटा
दूसरी घटना में मोहल्ला अफगानान निवासी हिना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह मायके में रहती है। उसकी शादी 12 साल पहले नासिर हुसैन से हुई थी। आरोप है कि 28 अक्तूबर की रात आठ बजे पति नासिर हुसैन अपनी दूसरी पत्नी तबस्सुम के साथ घर में घुस आया और मारपीट की।

जान से मारने की धमकी दी। लोगों की भीड़ जमा होने पर दोनों भाग गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में नासिर हुसैन और तबस्सुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें