फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: ट्यूबवेल की हौज में नहाते समय करंट लगने से छात्र की मौत, तहेरे भाई की हालत नाजुक

Fri, 03 Jun 2022 01:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

यह घटना बछरायूं थानाक्षेत्र के मुरगुपुर गांव के जंगल में हुई। गांव में सगे भाई रामवीर और समरपाल सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों भाई पेशे से मजदूर हैं। रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के बछरायूं में ट्यूबवेल की हौज में नहाते समय चचेरे-तहेरे भाइयों को बिजली का करंट लग गया। जिससे कक्षा छह के छात्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि तहेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे मालिक ने ट्यूबवेल बंद करके दोनों को हौज से बाहर निकाला। थोड़ी देर में खेतों पर काम कर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


आनन-फानन दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने कक्षा छह के छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके तहेरे भाई को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

यह घटना बछरायूं थानाक्षेत्र के मुरगुपुर गांव के जंगल में हुई। गांव में सगे भाई रामवीर और समरपाल सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों भाई पेशे से मजदूर हैं। रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रामवीर का 13 वर्षीय बेटा कावेंद्र कक्षा छह का छात्र था। जबकि रामपाल का 15 वर्षीय बेटा अंकुर कक्षा सात में पढ़ता है।
विज्ञापन


कावेंद्र के माता-पिता गए थे रिश्तेदारी में
गुरुवार को कावेंद्र के पिता रामवीर और मां विमला किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। लिहाजा शुक्रवार की सुबह छह बजे कावेंद्र अपने तहेरे भाई अंकुर के साथ गांव के ही रहने वाले मुरारी के खेत में टमाटर तोड़ने की मजदूरी करने गया था।

करीब 9 बजे दोनों भाई घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गांव के ही रहने वाले रामकिशन की ट्यूबवेल पर बनी हौज में नहाने लगे। अभी दोनों भाई नहा ही रहे थे, तभी अचानक पानी में बिजली का करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आने से कावेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका तहेरा भाई अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जैसे ही रामकिशन फसल की सिंचाई देख कर ट्यूबवेल पर वापस लौटे तो उन्होंने दोनों को हौज में अचेत अवस्था में पड़ा देखा। रामकिशन ने आनन-फानन ट्यूबवेल को बंद कर शोर मचा दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ आए।

जानकारी मिलते ही छात्रों के परिजन भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कावेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके तहेरे भाई अंकुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।  मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें