फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से घुसी कार, बुलंदशहर के दो फल कारोबारियों की मौत

Sat, 14 Jun 2025 07:25 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा में कार हादसे में दो फल कारोबारियों की माैत हो गई। वह रामनगर से लीची का साैदा कर घर जा रहे थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया है।
विज्ञापन
अमरोहा में सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झनकपुरी गांव के पास हाईवे पर शनिवार की तड़के 4:30 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटें भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में बुलंदशहर निवासी फल कारोबारी उमेश (35) और फुरकान (45) की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों फल कारोबारी रामनगर की मंडी से लीची खरीदकर घर लौट रहे थे। बुलंदशहर के स्याना अड्डा हीरापुर निवासी उमेश कुमार और मोहल्ला नस्ल घाट चौकी क्षेत्र निवासी फुरकान फल कारोबारी थे।

दोनों की फल के कारोबार में साझेदारी भी थी। शुक्रवार की सुबह उमेश कुमार और फुरकान लीची लेने के लिए रामनगर के कालाडोंगी मंडी गए थे। लीची खरीदकर भिजवाने के बाद देर रात में एक कार में सवार होकर बुलंदशहर वापस लौट रहे थे। कार जाकिर नाम का युवक चला रहा था, जबकि फुरकान नाम का एक अन्य युवक भी कार में ही सवार था।
विज्ञापन

 

शनिवार की तड़के करीब 4:30 बजे रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित झनकपुरी गांव के पास उनकी कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक जाकिर और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग निकले।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। हाईवे की मुरादाबाद-दिल्ली लेन पर वाहनों के पहिए थम गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक फल कारोबारी उमेश कुमार और फुरकान की मौत हो चुकी थी।

कार में सवार फुरकान नाम के अन्य युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कार के चालक को नींद की झपकी आना लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें