अमरोहा के कारोबारी की बेहरमी से हत्या: मुंह पर गोली व पेट में घोंपा चाकू, प्लॉट में फेंका शव... दोस्तों पर शक
Mon, 05 Aug 2024 05:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)।
सार
नौगांवा सादात के पशु कारोबारी नासिर अली की हत्या कर शव फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। मामले में बिजनौर पुलिस जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दोस्तों ने ही नौगांवा सादात के पशु और लकड़ी कारोबारी नासिर अली (26) की मुंह पर गोली और पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। उनका शव बिजनौर के चांदपुर थानाक्षेत्र में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। वहां की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है। हत्या करने के पीछे क्या कारण रहा यह स्पष्ट नहीं हो सका है। नासिर अली नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीलना गांव के रहने वाले जाबिर हुसैन के बेटे थे। नासिर अली की शादी तीन साल पहले हुई थी।
उनके परिवार में पत्नी रेशमा और एक दो साल का बेटा है। लकड़ी कारोबार के साथ-साथ नासिर अली गांव में ही भेड़-बकरी की खरीद फरोख्त का कारोबार भी करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात नौगांवा सादात कस्बे के एक डिग्री कॉलेज में बॉडी बिल्डिंग शो चल रहा था।
विज्ञापन
तभी मोहल्ला नई बस्ती के रहने वाले आदिल और नाजिम घर आए और नासिर अली को अपने साथ बॉडी बिल्डिंग शो में ले गए। तीनों दोस्त हैं। इसके बाद नासिर अली वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन नासिर अली का कोई पता नहीं चला।
सोमवार सुबह करीब दस बजे बिजनौर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के धनौरा रोड स्थित मोहल्ला सरायरफी स्थित प्लाटिंग में नासिर अली का शव लहूलुहान हालात में पड़ा मिला। नासिर अली के मुंह पर गोली और पेट में चाकू घोंप कर हत्या की गई थी।
जानकारी मिलते ही नासिर अली के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक नासिर अली के दोस्त आदिल और नाजिम पर हत्या करने का आरोप लगाया। चांदपुर पुलिस ने जांच पड़ताल की और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, पुलिस ने मृतक नासिर अली के भाई महताब उर्फ गुड्डू की तहरीर पर आदिल, नाजिम और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आदिल और नाजिम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।