फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बुग्गी ने सामने से आ रही बाइक में मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत, सुनते ही परिजनों में मच गया कोहराम

Sun, 22 Oct 2023 10:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

ढबारसी के बाजार से सामान खरीदकर दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच ढबारसी-उझारी मार्ग पर पहुंचते ही बाइक में बुग्गी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुग्गी दौड़ाकर उसका मालिक भाग निकला। 
विज्ञापन
अमरोहा में हुए हादसे में मारे गए दोनों भाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढबारसी-उझारी मार्ग पर बुग्गी ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव खरसौली मिलक निवासी किसान रामपाल के पुत्र कुंवरपाल (35) और बिजेंद्र (32) की मौत हो गई। कुंवरपाल और बिजेंद्र भी पिता के साथ खेती करते थे।

विज्ञापन


शनिवार को दोनों ढबारसी के बाजार से घरेलू सामान खरीदने गए थे। शाम करीब 6.30 बजे गांव लौटते समय गांव गारबपुर के लिंक मार्ग से ढबारसी-उझारी मार्ग पर पहुंचते ही बाइक में बुग्गी ने टक्कर मार दी। हादसा होते ही बुग्गी दौड़ाकर उसका मालिक भाग गया।

तेज टक्कर के कारण दोनों भाई बाइक से दूर जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीण मदद के लिए नजदीक पहुंचे लेकिन तब तक दोनों भाइयों की सांसें थम चुकी थीं। हादसा होते ही बुग्गी वाले के भाग जाने से मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीण बुग्गी वाले की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सीओ अरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें