तभी से विवाद शांत था। देवबंदी के ताल्लुक रखने वाले गांव निवासी जुबैर अहमद सोमवार को फज्र की नमाज अदा करने मस्जिद गए थे। नमाज के बाद बरेलवी से संबंध रखने वाले तसद्दूक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास, शाहिद, फिरोज, अजनबी, नूर, अलाउद्दीन ने मस्जिद में नई परंपरा शुरू कर दी।
जैसे ही जुबेर अहमद ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार, तमंचे और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर जुबेर अहमद के परिवार के लोग मौके पर आ गए। तभी आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और पथराव शुरू कर दिया। घटना में जुबेर अहमद और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को खरीद कर बिगड़ते हालात संभाले और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में तसद्दुक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास, साजिद, शाहिद, फिरोज, अजनबी, नूर, अलाउद्दीन के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों में तसद्दुक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास सगे भाई हैं।