फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: सांड़ से टकराई बाइक, गंभीर रूप से जख्मी हो गया युवक, उपचार के दौरान मौत

Mon, 27 May 2024 05:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)

सार

हसनपुर इलाके में ससुराल जा रहे युवक की बाइक सांड़ से टकरा कई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांड़ के हमले में मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहरा गवां मार्ग पर बाइक से ससुराल जा रहे जितेंद्र (22) की बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में युवक घायल हो गया। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी जितेंद्र पुत्र परम सिंह रविवार को दाेपहर बाद बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल जा रहा था। रहरा- गवां मार्ग पर दढि़याल के नजदीक बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मेरठ एक अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मृतक ने अपने पीछे पत्नी व डेढ़ साल की मासूम बेटी को छोड़ा है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई गोशालाएं होने के बावजूद भी सड़कों पर छुट्टा पशुओं की संख्या में कमी नहीं आ रही है।

खेतों से लेकर आबादी तक और आबादी से लेकर सड़कों तक छुट्टा पशु देखे जा सकते है। वहीं सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें