फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: संभल हाईवे पर सांड़ से टकराई बाइक, कारपेंटर की जान गई..पत्नी की हालत गंभीर

Thu, 30 Nov 2023 05:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

कारपेंटर शौकत अली पत्नी के साथ बाइक से संभल जा रहे थे। जब वह हसनपुर के कांशीराम कॉलोनी के पास पहुंचे तो सामने से सड़क पर सांड़ आ गया। इससे टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर-संभल रोड पर सांड़ की टक्कर से बाइक सवार अगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी कारपेंटर शौकत अली (45) की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर घायल है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक शौकत अली हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अगापुर उर्फ याकूबपुर के रहने वाले अख्तर के बेटे थे।

विज्ञापन


पेशे से कारपेंटर शौकत अली के परिवार में पत्नी और आठ बच्चे हैं। अभी किसी बच्चे की शादी नहीं हुई है। पूरा परिवार शौकत अली पर निर्भर था। बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पत्नी शौकीना के साथ बाइक पर सवार होकर संभल किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हसनपुर संभल रोड पर कांशीराम कॉलोनी के निकट पहुंची तभी अचानक सड़क पर सांड़ आ गया।

इससे पहले शौकत अली कुछ समझ पाते तभी उनकी बाइक की सांड़ से टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शौकत अली को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन


शौकत अली की मौत की सूचना से परिजनों में शौक के लहर दौड़ गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि हादसे में शौकत अली नाम के व्यक्ति की मौत हुई है। लेकिन कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें