फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: भाकियू नेता को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी.. पहुंचाए गए अस्पताल, उपचार के दौरान दम तोड़ा

Tue, 09 Jul 2024 05:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला सचिव राकेश कुमार गिल (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारी में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


भाकियू नेता राकेश कुमार गिल रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव चोटीपुरा के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी रेखा के अलावा चार बेटी और एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को राकेश कुमार गिल किसी काम से अमरोहा तहसील गए थे।

जिसके बाद देर शाम घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बागड़पुर गांव के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में राकेश कुमार गिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल राकेश कुमार गिल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें