फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: रामोत्सव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई, एसपी ने तुरंत किया लाइन हाजिर

Thu, 25 Jan 2024 08:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में रामोत्सव ड्यूटी के दौरान लापरवाही बतरने पर रज्जाक पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप बालियान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने यह कार्रवाई इंस्पेक्टर की जांच के बाद की है। बताया कि चौकी प्रभारी ड्यूटी से नदारत थे। 
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अमरोहा कुंवर अनुपम सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन शहर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले रज्जाक पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप बालियान को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी की शिकायत पर मंगलवार की देर रात एसपी ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


फिलहाल चौकी पर नई तैनाती नहीं की गई है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर बने भव्य मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा थी। जिसे लेकर यूपी समेत अमरोहा जिले में हाई अलर्ट घोषित था। सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने जिले को एक सुपर जोन, चार जोन, 12 सेक्टर और 45 सब सेक्टरों में बांटकर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगाई थी। संवेदनशील और मिश्रित आबादी में अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। एसपी ने खुद शहर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।
विज्ञापन


अमरोहा शहर की रज्जाक चौकी क्षेत्र में मिश्रित आबादी है। इसलिए अधिकारियों रज्जाक बाजार चौकी प्रभारी संदीप बालियान को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि वह अपनी ड्यूटी से नदारद रहे। उन्हें अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरती।

लिहाजा नगर कोतवाली इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह इसकी रिपोर्ट एसपी कुंवर अनुपम सिंह को सौंपी। लिहाजा एसपी ने मंगलवार रात शिकायत मिलने के बाद प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसआई संदीप बालियान को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें