फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Accident Video: यू टर्न लेते समय कार ने बाइक को रौंदा, बाद में मेडिकल स्टोर में घुसी.. दो लोग जख्मी

Sat, 04 Jan 2025 12:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

बिजनौर रोड पर यू-टर्न लेते समय कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए मेडिकल स्टोर में घुस गई। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
अमरोहा में अनियंत्रित हुई कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यू टर्न लेते समय कार का चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार बाइक को रौंदते हुए मेडिकल स्टोर में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को लोगों की भीड़ में पकड़ लिया। हादसे के बाद बिजनौर रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और कार को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


घायल युवकों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा शुक्रवार की शाम आठ बजे बिजनौर रोड स्थित बटवाल बाजार में हुआ। इस दौरान लाल रंग की इनोवा कार टीपी नगर की तरफ से अटल चौक की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार बटवाल में सन प्लाजा से थोड़ा आगे पहुंची तभी कार का चालक यू टर्न लेने लगा।
विज्ञापन


कार के वापस मुड़ते ही चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार के चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। जबकि, उनकी बाइक कार के अगले पहिए में फंस गई। इसके बाद कार बाइक को घसीटते हुए मेडिकल स्टोर के आगे बने स्लैब में जा घुसी।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। भागने की कोशिश कर रहे कार के चालक को लोगों ने पकड़ लिया। हादसे के बाद बिजनौर रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही यातायात और टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया और टीपी नगर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दोनों घायलों को ई-रिक्शा में बिठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में घायल के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जहां हादसा हुआ वहां सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें