फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : दादी के साथ आम खरीद रही साढ़े तीन साल की मासूम को कैंटर ने कुचला, मौत

Tue, 28 Jun 2022 02:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क,  गजरौला (अमरोहा) 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दादी के साथ आम खरीद रही साढ़े तीन साल की मासूम को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

यह हादसा मंगलवार की सुबह नौ बजे गजरौला थानाक्षेत्र के गांव कांकाठेर में हुआ। यहां पर राजीव कुमार का परिवार रहता है। वह पेशे से किसान हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे गांव के मुख्य मार्ग पर ठेला लगाकर एक व्यक्ति आम बेच रहा था। उसकी आवाज सुन कर राजीव की मां केला देवी घर से बाहर आईं और आम खरीदने लगीं। उसके साथ राजीव की साढ़े तीन साल की बेटी सृष्टि भी आई थी। दादी-पोती ठेले पर आम खरीद रही थीं।

विज्ञापन


तभी हाईवे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने दादी-पोती को टक्कर मार दी। हादसे में पोती सृष्टि की मौके पर मौत हो गई, जबकि दादी घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। तभी आरोपी चालक कैंटर छोड़ कर भाग गया। 

 

बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर औद्योगिक चौकी ले गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी कैंटर की रफ्तार काफी तेज थी। आरोपी कैंटर चालक हुकुम सिंह निवासी कांकाठेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें