फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: 15 फीट लंबा अजगर आम के पेड़ में चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Tue, 12 Nov 2024 06:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)
विज्ञापन
अमरोहा जिले के हसनपुर में दिखा अजगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में आबादी के नजदीक आम के पेड़ पर अजगर चढ़ गया। जिसे देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए अजगर को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।  

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में सोमवार देर शाम कुछ ग्रामीण आबादी के नजदीक खेत की ओर जा रहे थे, तभी उनकी करीब 15 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। ग्रामीणों की चहल कदमी के चलते अजगर नजदीक में ही आम के पेड़ पर चढ़ गया। जिसको देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीण दहशत में आ गए।

इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए अजगर को पकड़ लिया और दूर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि अजगर को पकड़कर वन में छोड़ दिया गया है। अजगर की लंबाई करीब 15 फीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें