इन पर हुई है कार्रवाई
एसपी ने रजबपुर थाने में तैनात दरोगा रामनिवास सिंह, हरवीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, नौगांवा सादात थाने में तैनात दरोगा रामनिवास, असलम, कांस्टेबल अवधेश कुमार, विपिन कुमार, देहात थाने में तैनात कांस्टेबल निखिल कुमार, शैलेंद्र कुमार, आदमपुर थाने में तैनात राजन, कपिल देव और हमसफर अली को निलंबित कर दिया।
एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों के निलंबिन की पुष्टि करते हुए बताया कि मेले में ड्यूटी को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रचलित की गई है। इसके लिए सीओ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
अफसरों को नोटिस जारी
तिगरी मेले से संबंधित बैठक से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने कार्रवाई की है। सोमवार को तिगरी में आयोजित बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए अधिकारी शामिल नहीं हुए। इस पर 27 अफसरों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
तिगरी मेले का आगाज हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचने लगे हैं। प्रशासनिक अमला भी लगातार मेले की निगरानी कर रहा है। मेला स्थल पर बैठक का आयोजन कर लगातार समीक्षा की जा रही है।
सोमवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तिगरी में संबंधित अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की थी लेकिन इसमें कई अधिकारी नहीं पहुंचे। अनपुस्थित रहने वाले जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय, बंदोबस्त अधिकारी शैलेष कुमार शाही, अधिशासी अभियंता मध्य गंगा निर्माण खंड- चार सैयद अली किरमानी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इसके अलावा जल निगम के एई दिनेश कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त विनय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी एके श्रीवास्तव, जल निगम के एई नरेंद्र कुमार, एई मध्य गंगा नहर खंड- 4 मनोज कुमार, शिवेंद्र कुमार, सुरेश चंद, नलकूप खंड के एई विनोद कुमार, मध्य गंगा नहर के एई राजेंद्र कुमार, लघु सिंचाई के जेई ओमवीर सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उधर मध्य गंगा नहर के जेई प्रमोद कुमार, ललित कुमार, अवनेश कुमार, मध्य गंगा नहर के एई नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार व अरविंद कुमार, नलकूप विभाग के जेई विजेंद्र सिंह, बीईओ हसनपुर नगर उदयवीर सिंह, पशु चिकित्साधिकारी नन्हेड़ा डॉ. विजेंद्र सिंह, सिंचाई उपखंड के जेई राहुल कुमार, ज्वाली सिंह व आकाश सैनी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।