फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: दोस्त के घर के बाहर खड़े 11वीं के छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर... हायर सेंटर किया गया रेफर

Thu, 11 Jul 2024 02:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के रजबपुर में 11वीं के छात्र को गोली मार दी गई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त के घर के बाहर खड़े 11वीं के छात्र तुषार को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। परिजनों ने घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। गोली लगने से घायल तुषार (18) रजबपुर थानाक्षेत्र के नरैना कला गांव के रहने वाले किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। तुषार एक निजी इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र हैं।

पिता वीरेंद्र सिंह के मुताबिक 9 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे तुषार रजबपुर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में नरैना खुर्द के रहने वाले अपने दोस्त प्रतीक से उनके घर के बाहर बात करने लगा। 

 

तभी कफूरपुर रेलवे स्टेशन की तरफ से एक बाइक पर सवार नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव ईंट का रढा निवासी गोलू, शहबाजपुर गांव निवासी नमित, और अलीपुर गांव निवासी अंकुल वहां आए और तुषार पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया।

 

इस दौरान एक गोली तुषार के दाहिने हाथ में लगी। तुषार लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

 

इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। सूचना मिलते ही घायल तुषार के परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तुषार को मेरठ रेफर कर दिया।

 

फिलहाल उसका इलाज मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में गोलू उर्फ दीपेंद्र, नमित अंकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें