फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कलक्ट्रेट से लखनऊ रवाना होगी अमृत कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमृत महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नगर पालिका के टाउन हॉल में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं विकास खंडों से संकलित किए गए अमृत कलशों को डीएम ने नेहरू युवा केंद्र को सौंप दिया। नेहरू युवा केंद्रों द्वारा ये अमृत कलश 27 अक्तूबर को लखनऊ रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन

पालिका के टाउन हॉल में आयोजित हुए कार्यक्रम में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत सरकार के निर्देश पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। देश के कोने-कोने से एकत्र मिट्टी राजधानी लखनऊ और दिल्ली पहुंचेगी। कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, पालिका अध्यक्ष शशि जैन, अतुल जैन, ईओ डाॅ. बृजेश कुमार, अमरोहा ब्लॉक प्रमुख अमरोहा गुरेन्द्र सिंह ढिल्लो, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी, राम सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें