गजरौला। क्षेत्र के यात्रियों को रेलवे ने नई सौगात दी है। स्टेशन पर अमृत भारत नाम से ट्रेन का ठहराव होगा। आनंद विहार से हावड़ा के बीच चलने वाली यह ट्रेन 19 जनवरी को शाम 4.55 पर आएगी और दो मिनट बाद रवाना होगी।
रेलवे ने 03065 नंबर से नई ट्रेन का संचालन किया है। यह आनंद विहार से हावड़ा के बीच चलेगी। जिसका ठहराव गजरौला रेलवे स्टेशन पर भी होगा। अमृत भारत नाम से चलने वाली यह ट्रेन 18 जनवरी को दिल्ली से चलेगी।
गजरौला में 19 जनवरी की शाम को 4.55 पर आएगी। दो मिनट रुककर आगे के लिए रवाना होगी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव साप्ताहिक रहेगा। पूर्व चेयरमैन राज कुमार अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपाली गंगवार, व्यापारी नेता नवीन गर्ग, अनिल बंसल, मनोज गर्ग, तेजपाल सिंह आदि नागरिकों का कहना
है कि भले ही साप्ताहिक ठहराव है, लेकिन यहां के लिए उपलब्धि है।
इसके चलने से दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को खासा फायदा मिलेगा। दिल्ली से शाम को आने वाली ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रेन के ठहराव की जानकारी मिल गई है।