फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी अस्पताल लगा मीटर हटाने को लेकर विवाद, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। निजी अस्पताल पर लगाया गया मीटर एक दिन बाद हटाने पहुंची बिजली टीम के साथ नोकझोंक हो गई। जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

नगर में बाइपास रोड पर ट्रू यशदान नर्सिंग होम है। सोमवार को बिजली मीटर की टीम ने अस्पताल पर स्मार्ट मीटर लगा दिया था। मंगलवार को बिजली मीटर जेई मनोज कुशवाहा टीम के साथ अस्पताल पर पहुंचे और मीटर उतरवाने लगे। इसी बीच अस्पताल संचालक मोबीन वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पहले मीटर लगाया क्यों, जो अब उतारा जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक के साथ हंगामा शुरू हो गया। अस्पताल संचालक के बिजली विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि बिजली विभाग के द्वारा शोषण किया जा रहा है। बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उधर, बिजली विभाग के सहायक अभियंता अरविंद गुप्ता का कहना है कि अस्पताल का बिजली से जुड़ा एक मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। मीटर लगाने वाली टीम को इस बात की जानकारी नहीं थी। गलती से मीटर लगा दिया था, लेकिन जैसे ही गलती से मीटर लगाए जाने की जानकारी मिली तो टीम वहां मीटर को हटवाने के लिए पहुंच गई। इसी बात पर हंगामा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें